रेलवे ने यात्रियों को दी सलाह, यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचें
भोपाल। यात्रियों की सुविधा, संरक्षा एवं बेहतर परिचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 04 मई 2026 से 27 मई 2026 तक कुल 24 दिनों तक चरणबद्ध रूप से सम्पन्न होगा। इस कार्य के कारण पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से होकर संचालित की जाने वाली कुछ गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
प्रारम्भिक तिथियों से जौनपुर की बजाय परिवर्तित मार्ग से जाने वाली रेलगाड़ियाँ:-
1) गाड़ी संख्या 19051 वलसाड़-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, दिनांक 23 मई को परिवर्तित मार्ग जियोनाथपुर-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी-औंड़िहार जंक्शन।
2) गाड़ी संख्या 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड़ एक्सप्रेस दिनांक 18, 25 मई को परिवर्तित मार्ग औंड़िहार जंक्शन-वाराणसी सिटी-वाराणसी जंक्शन-जियोनाथपुर।
3) गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर-एलटीटी गोदान एक्सप्रेस, दिनांक 17, 19, 20, 22, 24, 26, 27 मई को परिवर्तित मार्ग शाहगंज जंक्शन-अयोध्या कैन्ट जंक्शन-सुलतानपुर जंक्शन-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन-फाफा मऊ जंक्शन।
4) गाड़ी संख्या 11060 छपरा-एलटीटी एक्सप्रेस, दिनांक 16, 18, 21, 23, 25 मई को परिवर्तित मार्ग शाहगंज जंक्शन-अयोध्या कैन्ट जंक्शन-सुलतानपुर जंक्शन-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन-फाफा मऊ जंक्शन।
5) गाड़ी संख्या 11055 एलटीटी-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस, दिनांक 17, 18, 20, 22, 24, 25 मई को परिवर्तित मार्ग फाफा मऊ जंक्शन-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन-अयोध्या कैन्ट जंक्शन-शाहगंज जंक्शन।
6) गाड़ी संख्या 11059 एलटीटी-छपरा एक्सप्रेस, दिनांक 16, 19, 21, 23, 26 मई को परिवर्तित मार्ग फाफा मऊ जंक्शन-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन-अयोध्या कैन्ट जंक्शन-शाहगंज जंक्शन।
7) गाड़ी संख्या 19045 सूरत-थावे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, दिनांक 17, 18, 20, 21, 22, 24, 25 मई को परिवर्तित मार्ग ओहन केबिन-कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन-सुलतानपुर जंक्शन-अयोध्या कैन्ट जंक्शन-शाहगंज जंक्शन।
8) गाड़ी संख्या 19046 थावे-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, दिनांक 17, 19, 20, 22, 23, 24, 26, 27 मई को परिवर्तित मार्ग शाहगंज जंक्शन-अयोध्या कैन्ट जंक्शन-सुलतानपुर जंक्शन-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल-ओहन केबिन।
9) गाड़ी संख्या 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस, दिनांक 16, 23 मई को परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुलतानपुर जंक्शन-जफराबाद जंक्शन।
10) गाड़ी संख्या 22103 लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, दिनांक 18, 25 मई को परिवर्तित मार्ग फाफा मऊ जंक्शन-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन-सुलतानपुर जंक्शन-अयोध्या कैन्ट जंक्शन।
11) गाड़ी संख्या 11081 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस, दिनाँक 20 मई को परिवर्तित मार्ग जियोनाथपुर-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी-औंड़िहार जंक्शन।
12) गाड़ी स्नाख्या 11082 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस, दिनाँक 22 मई को परिवर्तित मार्ग औंड़िहार जंक्शन-वाराणसी सिटी-वाराणसी जंक्शन-जियोनाथपुर।
यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ स्टेशनों पर स्थायी रूप से ठहराव प्रभावित हो सकते हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा आरंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति NTES, रेलवे पूछताछ सेवा अथवा नजदीकी स्टेशन से अवश्य जांच लें।

राशिफल 25 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ
प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशन में नवीन वक़्फ़ अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से म.प्र. वक़्फ़ बोर्ड को मिली कानूनी और प्रशासनिक मजबूती
हाइवे पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा का किया औचक परीक्षण
मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन