राधाकुंज मांगलिक परिसर में आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन में मातृशक्ति का आह्वान
खरगोन।
दुनिया के संपूर्ण हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोकर भारतवर्ष के परम वैभव को शिखर पर पहुंचाना संगठन का अंतिम लक्ष्य है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पंच परिवर्तन के कार्यों को सनातन धर्म के प्रत्येक घर तक पहुंचाना आवश्यक है, जिसमें मातृशक्ति की भूमिका सबसे अहम होगी।यह आह्वान श्रीमती ममता सावनेर ने रविवार को शहर के राधाकुंज मांगलिक परिसर में आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन में मातृशक्ति को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति परिवार से शुरुआत कर समाज और राष्ट्र में संस्कृति के निर्माण में सशक्त भूमिका निभा सकती है।सम्मेलन सामाजिक समरसता का सशक्त माध्यम बना, जहां हर जाति और वर्ग के लोग एकत्रित हुए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने जात-पात की करो विदाई, हिन्दू-हिन्दू भाई-भाई जैसे नारों के साथ एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया।वक्ताओं ने कहा कि समाज में एकता, संस्कार और समरसता ही राष्ट्र को मजबूत बनाती है और इसके लिए सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा। सम्मेलन में मातृशक्ति की बड़ी सहभागिता देखने को मिली।

यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी
भीषण गर्मी में राहत, स्काउट्स-गाइड्स ने शुरू किया जल सेवा अभियान
देवन गांव में भीषण आग, सिलिंडर धमाकों से मची अफरातफरी
एकाना पिच पर फूटा LSG का गुस्सा, लैंगर ने WACA से की तुलना
विवाद खत्म: नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट से मांगी माफी