एलएनसीटी यूनिवर्सिटी और रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू
भोपाल की एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित एक राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि दर्ज की गई। Madhya Pradesh Council of Science and Technology (एमपीसीएसटी) द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी और रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के बीच शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।इस समझौते पर एलएनसीटी यूनिवर्सिटी की ओर से डॉ. ए. के. सिंघई और रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी की ओर से डॉ. दुर्गा पांडेय ने हस्ताक्षर किए। एमओयू के माध्यम से दोनों संस्थानों के बीच शिक्षा, अनुसंधान, प्रशिक्षण और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत किया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों और शोधार्थियों को संयुक्त शोध परियोजनाओं, शैक्षणिक कार्यक्रमों और ज्ञान के आदान-प्रदान का लाभ मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे। इनमें डॉ. एन. के. जैन (सेवानिवृत्त प्रोफेसर, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर), डॉ. कीर्ति जैन (एसोसिएट प्रोफेसर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, रायबरेली) तथा डॉ. महेंद्र जोशी (सीईओ, सेरेब्रल लैब प्रा. लि.) प्रमुख रूप से शामिल रहे।अतिथियों और फैकल्टी सदस्यों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह साझेदारी फार्मेसी शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। इस सहयोग से दोनों संस्थान भविष्य में संयुक्त शैक्षणिक गतिविधियों और अनुसंधान परियोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर अवसर और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होंगे।

जल है तो कल है का नहीं है कोई विकल्प, बूंद-बूंद बचाने के करेंगे हर संभव प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एलएनसीटी यूनिवर्सिटी और रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू