स्मार्ट मीटर विवाद बढ़ा, मथुरा के गोवर्धन में महिलाओं ने बिजलीघर पर किया जोरदार प्रदर्शन
मथुरा में स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां गोवर्धन क्षेत्र में महिलाओं ने बिजलीघर पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर बिजली कंपनियों द्वारा एडवांस राशि वसूली कर करोड़ों रुपये इकट्ठा किए गए हैं। जानकारी के अनुसार प्रति उपभोक्ता करीब 300 रुपये लिए जा रहे हैं और प्रदेश में अब तक लगभग 70 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि उनके यहां बिना जानकारी मीटर बदले गए और केबल तक नहीं बदली गई। कुछ उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर की रीडिंग पर भी सवाल उठाते हुए अधिक यूनिट दिखाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही मीटर रीडर कर्मियों का कहना है कि इस व्यवस्था से उनके रोजगार पर भी संकट खड़ा हो गया है।

केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित
AAP का बड़ा फैसला: उमरेठ विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी
मोदी कैबिनेट ने 1.74 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी