मोहन बड़ोदिया में बैरागी समाज ने मनाई श्री रामानंद आचार्य जी की जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा
मोहन बड़ोदिया में बैरागी समाज ने महान संत श्री रामानंद आचार्य जी का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा और धर्मसभा का आयोजन किया गया, जिसमें समाजजन और नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा दाऊजी की बावड़ी से शुरू होकर फूलचंद चौराहा, मैन मार्केट, खेड़ापति हनुमान मंदिर, हाट बाजार, बस स्टैंड होते हुए पुनः दाऊजी की बावड़ी पहुंची। यात्रा में बैंड की मधुर धुनों के साथ घोड़े पर सवार बालिकाएं हाथों में धर्मध्वजा लिए चल रही थीं, जबकि राधा–कृष्ण की झांकी और पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शोभा बढ़ा रहे थे। नगरवासियों ने मार्ग में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के बाद धर्मसभा में बदलने पर समाजजनों ने महाआरती की, अतिथियों का स्वागत किया और अतिथियों ने श्री रामानंद आचार्य जी के विचारों को अपनाने एवं सनातन धर्म को जीवंत बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण, सामूहिक भोज और मंगलकामनाओं के साथ हुआ

भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा
INS ध्रुव की समंदर में एंट्री: पाकिस्तान की हर मिसाइल टेस्टिंग पर होगी भारत की पैनी नजर
सूरत मेट्रो का काउंटडाउन: ड्रीम सिटी से अल्थान के बीच पटरियों पर दौड़ी ट्रेन, ट्रायल रन शुरू।
आधी रात को जारी हुई 17 IAS अफसरों की सूची; 5 DDC को मिला प्रमोशन, अब संभालेंगे जिलों की बागडोर।
नक्सलवाद के 'अंतिम कमांडर' पर सुरक्षाबलों का अंतिम प्रहार, रसद और हथियार की सप्लाई ठप।