मथुरा। धर्मनगरी वृंदावन में मंदिर पर कब्जा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। अनाज मंडी क्षेत्र स्थित आर्य समाज वेद मंदिर में हवन कर रहे पुजारी को कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर धमकाकर मंदिर खाली करने के लिए कहा गया। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार मंदिर में रह रहे रमेश चन्द्र भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे वह विधि-विधान से हवन कर रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात पुरुष और एक महिला मंदिर परिसर में अचानक दाखिल हुए।पीड़ित का आरोप है कि तीनों लोग मंदिर पर कब्जा करने की नीयत से आए थे और उन्होंने उन्हें तुरंत मंदिर खाली करने के लिए कहा। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना से घबराए पुजारी ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी और मंदिर की सुरक्षा के साथ आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की हैइस मामले में थाना प्रभारी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।