सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सिंहस्थ से जुड़े निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।कलेक्टर ने विशेष रूप से क्रिटिकल प्रॉजेक्ट्स पर फोकस करने को कहा और संबंधित विभागों से प्रगति रिपोर्ट लेते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देशदिए। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिए आधारभूत संरचना मजबूत और टिकाऊ होनी चाहिए।प्रशासन का लक्ष्य है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक निर्माण कार्य पूर्ण कर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

एकाना पिच पर फूटा LSG का गुस्सा, लैंगर ने WACA से की तुलना
विवाद खत्म: नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट से मांगी माफी
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सजा और दोषसिद्धि पर रोक
मोदी का तंज: झालमुड़ी मैंने खाई, जलन उन्हें हो रही
पश्चिम बंगाल चुनाव में SIR बना सबसे बड़ा सियासी मुद्दा