मथुरा।
बसंत पंचमी के पावन पर्व की शुरुआत आज श्री द्वारकाधीश मंदिर में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ हुई। इस शुभ अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिरस से सराबोर नजर आया। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया और भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के साथ बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा पारंपरिक रसिया गायन प्रस्तुत किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। रसिया गायन के माध्यम से ब्रज संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। श्रद्धालु झूमते-गाते हुए भगवान के भजनों में लीन नजर आए।इस अवसर पर मंगल प्रसादी सेवा मंडल द्वारा प्रत्येक पर्व की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी सेवा का आयोजन किया गया। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विशेष रूप से खीर प्रसादी का वितरण किया गया, जिसे भक्तों ने श्रद्धा और प्रसन्नता के साथ ग्रहण किया। सेवा मंडल की ओर से समय-समय पर धार्मिक पर्वों पर इस प्रकार की सेवाएं निरंतर की जाती रही हैं, जो समाज में सेवा और समर्पण का संदेश देती हैं।कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इनमें प्रमुख रूप से एडवोकेट भूपेंद्र गौतम, दीपक अग्रवाल (दालवाले), महेश खंडेलवाल, लवकेश गोला, डॉ. मीनाक्षी सिंह, संजू गुप्ता, उमेश भदौरिया, नगर निगम मीडिया प्रभारी संदीप अग्रवाल, संजय सोनी, रमेश चंद पचौरी, विष्णु शर्मा, रामविलास द्विवेदी, राहुल अग्रवाल, कृष्ण पंडित, जगदीश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे मनोयोग से सेवा कार्य में सहभागिता की।इस अवसर पर समाजसेवी सौरभ वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगल प्रसादी सेवा मंडल का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी श्रद्धालुओं के लिए इसी प्रकार सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे