तुलागढ़ी में व्यक्ति की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र के गांव तुलागढ़ी में गुरुवार को 55 वर्षीय हरिओम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हरिओम लंबे समय से बीमार चल रहे थे और परिवार का कहना है कि उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई।
हालांकि मृतक के भतीजे राम प्रकाश ने थाने में तहरीर देकर आशंका जताई कि मामला संदिग्ध हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस परिवार और अन्य संबंधितों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

BTS के फाउंडर की बढ़ी मुश्किलें: $100 मिलियन की धोखाधड़ी के आरोप में बंग सी-ह्युक की गिरफ्तारी की तैयारी।
पर्दे पर उतरेगा इतिहास: ‘राजा शिवाजी’ का भव्य ट्रेलर रिलीज, रितेश देशमुख का दिखा रौद्र रूप।
भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग पर फोकस, Rajnath Singh की अहम यात्रा
BJP में अंदरूनी खींचतान, विजय सिन्हा को मनाने की कवायद तेज
सिंगरौली में शिक्षा घोटाला, DEO समेत कई अफसरों पर केस दर्ज