संजय सेतु ब्रिज के नीचे मिली अज्ञात लाश, पुलिस जांच में जुटी
संजय सेतु ब्रिज के नीचे मिली अज्ञात लाश, पुलिस जांच में जुटी
धामनोद/खरगोन।
खरगोन जिले और खलघाट को जोड़ने वाले संजय सेतु ब्रिज के नीचे शुक्रवार दोपहर को नर्मदा नदी में एक अज्ञात लाश तैरती मिली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना मिलने पर नगर सैनिक दिनेश वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और नाव के माध्यम से लाश को पानी से बाहर निकालकर धामनोद पुलिस को सौंपा। उन्होंने बताया कि लाश दो से तीन दिन पुरानी प्रतीत होती है। शव पर काली पेंट और लाइट कलर की टी-शर्ट थी और हाथ पर ‘ऊँ’ का चिन्ह अंकित था। अनुमानित उम्र लगभग 40 वर्ष है।स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई, लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता लगाया जाएगा।

थकान होगी छूमंतर: ऑफिस से लौटकर 20 मिनट अपनाएं यह तरीका, शरीर में आएगी ताजगी।
धूप में चक्कर आए तो न हों परेशान: ये 5 आसान तरीके आपको तुरंत देंगे राहत।
श्रीनगर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ‘लेडी मददगार’ समेत 4 गिरफ्तार
स्टार्क की वापसी: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मिली हरी झंडी, अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए मचाएंगे धमाल