नौहझील में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल होकर गिरफ्तार
नौहझील (मथुरा)। थाना नौहझील क्षेत्र में पुलिस और रिवार्ड टीम की संयुक्त कार्रवाई में बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।यह मुठभेड़ बाजना कट एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर दिल्ली से आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई।मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।पुलिस के अनुसार 13/14 दिसंबर 2025 की रात थाना नौहझील पुलिस और रिवार्ड टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश क्षेत्र में बिजली के तार चोरी करने की फिराक में घूम रहे हैं।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और रिवार्ड टीम प्रभारी पुलिस बल के साथ बाजना कट सर्विस रोड पर पहुंच गए और घेराबंदी की।घेराबंदी के दौरान पुलिस ने देखा कि कुछ बदमाश एक अशोक लीलैंड गाड़ी में बिजली के तार लोड कर रहे थे।पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।इस दौरान बदमाश गुलाब सिंह के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।घायल बदमाश गुलाब सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भेजा गया है।पुलिस ने मौके से एक अशोक लीलैंड गाड़ी (नंबर UP 81 BT 8867), बिजली के तार काटने के उपकरण, 14 बंडल बिजली के तार, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।घटना की सूचना मिलते ही फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया गया है।पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार