राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन के प्रदेश सचिव बने पवन बावरी
भीलवाड़ा। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन द्वारा संगठन की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भीलवाड़ा निवासी पवन बावरी को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वसीम राजा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के पूर्व डीजीपी मल अंसारी की सर्वसम्मति से की गई।
प्रदेश अध्यक्ष सी. पी. आर्य ने पवन बावरी को प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर शुभकामनाएं देते हुए मानवाधिकारों के संरक्षण, भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन को पवन बावरी के अनुभव और कार्यशैली से प्रदेश स्तर पर नई मजबूती मिलेगी।गौरतलब है कि पवन बावरी इससे पूर्व भी राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने के साथ-साथ जनहित से जुड़े अनेक मामलों को प्रभावी रूप से उठाया, जिसके चलते संगठन ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर पवन बावरी ने कहा कि वे मानवाधिकारों की रक्षा, गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के हित, पर्यावरण संरक्षण तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आएंगी, वहां संगठन के माध्यम से जनआंदोलन कर प्रशासन और सरकार तक आवाज पहुंचाई जाएगी।उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मिशन प्रदेश में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।

कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।
Bhaskara Rao का निधन, बगावत कर खुद बने थे मुख्यमंत्री
इस्लामपुर में बड़ा हादसा: मनोज तिवारी की सभा में हेलीकॉप्टर उतरा, बच्चे घायल
पांड्या ब्रदर्स के बीच 'कोल्ड वॉर' की खबरों पर बोले क्रुणाल— "सब ठीक है, अफवाहों पर न दें ध्यान"।