खरगोन। नवग्रह मेले में गुरुवार को आयोजित पशु बाजार में एक हजार से अधिक बैल जोड़ो की आवक देखने को मिली। दिनभर चले बाजार में 100 से अधिक बैल जोड़ो की नीलामी की गई। प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में किसान और पशुपालक बैल खरीदने पहुंचे।पशु बाजार में रूपखेड़ा से आई एक विशेष बैल जोड़ी आकर्षण का केंद्र रही। इस जोड़ी की कीमत 2 लाख 20 हजार रुपये लगाई गई, हालांकि इस दाम पर कोई खरीदार नहीं मिला। वहीं कई बैल जोड़ियां 1 लाख 20 हजार से 1 लाख 50 हजार रुपये तक की कीमत में बिकीं।दिनभर बाजार में बैलों की बोली लगाने का सिलसिला चलता रहा। नवग्रह मेले में प्रत्येक गुरुवार को बैल बाजार लगाया जाता है, जो प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान रखता है। यह मेला खास तौर पर बैल बाजार के नाम से प्रसिद्ध है।