शबे कद्र की मुकद्दस रात पर इमाम साहब को उमराह पैकेज भेंट कर दी मुबारकबाद
खरगोन जिले के कसरावद में शबे कद्र की मुकद्दस रात पर एक खास पहल देखने को मिली। कसरावद शहर के हाजी आदिल मुल्तानी और उनके भाइयों की ओर से गोसिया मस्जिद के इमाम जनाब नौशाद आलम को मक्का-मदीना की जियारत के लिए उमराह पैकेज भेंट किया गया। इस मौके पर मस्जिद में तबर्रुक का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नमाजियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मस्जिद कमेटी और क्षेत्र के लोगों ने इमाम साहब को मुबारकबाद दी। साथ ही इस नेक कार्य के लिए हाजी आदिल मुल्तानी और उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें दुआओं से नवाजा।

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
CG बोर्ड परीक्षा की आंसरशीट में लिखा गया भावुक नोट, सोशल मीडिया पर वायरल