भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम, 150 से अधिक महिलाओं ने की भागीदारी
भोपाल।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अधिकारी संघ भोपाल मॉड्यूल द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन एमएसीटी (MACT) कैंपस भोपाल के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।इस कार्यक्रम में भोपाल सेंटर के साथ-साथ विदिशा, नर्मदापुरम और देवास से आई महिला साथियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में 150 से अधिक महिलाओं की उपस्थिति रही। विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम को विशेष और प्रेरणादायक बना दिया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आईएएस अधिकारी नेहा मराव्या रहीं, जबकि प्रसिद्ध सितार वादक स्मिता नागदेव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने महिलाओं को संबोधित करते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता पर अपने विचार साझा किए और सभी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। आयोजन के अंत में टीम भोपाल मॉड्यूल ने कार्यक्रम में शामिल सभी महिला साथियों का आभार व्यक्त किया।टीम भोपाल मॉड्यूल ने सर्किल टीम का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी भोपाल मॉड्यूल को सौंपी और अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।यह आयोजन महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और उनकी उपलब्धियों को समर्पित रहा, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे यादगार बना दिया।

MP हाई कोर्ट का बड़ा निर्णय, दूसरी शादी पर दी अहम टिप्पणी
ईरान से दूरी क्यों बना रहा चीन, क्या है असली वजह
नर्सिंग फर्जीवाड़ा: 30 हजार छात्रों के रिजल्ट पर रोक
बंगाल में वोटर लिस्ट विवाद: 90 लाख नाम हटाने पर सियासी तूफान