नगर निगम के बाहर अर्द्धुमंतु समाज का प्रदर्शन, गरीब परिवारों को भूखंड देने की मांग
भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। नगर निगम कार्यालय के बाहर अर्द्धुमंतु समाज के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने समाज के गरीब परिवारों को आवासीय भूखंड उपलब्ध कराने की मांग उठाई।प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ अपनी मांगों को जोर-शोर से रखा। मौके पर पहुंचे महापौर राकेश पाठक ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि नगर निगम द्वारा उचित स्थान चिन्हित कर पात्र गरीब परिवारों को भूखंड दिए जाएंगे।महापौर के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने महापौर राकेश पाठक के समर्थन में नारे लगाए और प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।फिलहाल नगर निगम प्रशासन द्वारा मांगों पर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन