भीलगांव फायरिंग कांड: 10 करोड़ फिरौती मामले में बढ़ा आक्रोश
कसरावद के भीलगांव में 16 मार्च को हुई सनसनीखेज फायरिंग और 10 करोड़ रुपये की फिरौती के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। कई दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य साजिशकर्ता के फरार होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना के दिन अज्ञात हमलावरों ने फरियादी दिलीप सिंह राठौर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी थी। आरोप है कि हमलावरों ने 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि पकड़े गए लोग केवल छोटे मोहरे हैं, जबकि असली मास्टरमाइंड अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मुख्य साजिशकर्ता की जल्द गिरफ्तारी, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि असली आरोपियों का खुलासा हो सके।वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि बढ़ते जनआक्रोश ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।

खरगापुर हत्याकांड में 18 दोषियों को उम्रकैद सजा
भीलगांव फायरिंग कांड: 10 करोड़ फिरौती मामले में बढ़ा आक्रोश
“दुर्घटना नहीं, लापरवाही”: बस हादसे पर पटवारी का हमला, सीएम Mohan Yadav पर निशाना
इंदौर इंजीनियर मौत केस: पेंटहाउस में विदेशी महिलाओं और संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा