कृषि उपज मंडी के मजदूरों का धरना, 6 वर्षीय बच्चे की मौत पर फूटा आक्रोश
भीलवाड़ा। कृषि उपज मंडी में मंगलवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला, जब मंडी के मजदूर अचानक काम छोड़कर धरने पर बैठ गए। मजदूरों ने मंडी परिसर में काम का बहिष्कार करते हुए प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।धरने की वजह सोमवार को हुई वह दिल दहला देने वाली घटना है, जिसमें 6 वर्षीय हार्दिक राजपूत की सेफ्टी टैंक में गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद से ही मजदूरों में भारी नाराज़गी है। उनका कहना है कि यह मौत किसी दुर्घटना का नहीं बल्कि मंडी प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है।मजदूरों ने मांग उठाई कि मासूम हार्दिक के परिजनों को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। उनका कहना है कि सेफ्टी टैंक खुले क्यों पड़े थे, इसकी जिम्मेदारी मंडी प्रशासन को लेनी होगी।धरने के चलते मंडी का कामकाज पूरी तरह ठप रहा और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, वे धरना जारी रखेंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन