जबलपुर में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला एवं युवा संगम आयोजित
जिला रोजगार कार्यालय, जबलपुर द्वारा प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला एवं युवा संगम का आयोजन 15 जनवरी 2026 को शासकीय संभागीय आईटीआई, जबलपुर में किया गया। कार्यक्रम में उत्तर-मध्य विधानसभा के माननीय विधायक डॉ. अभिलाष पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।अपने संबोधन में डॉ. पांडे ने युवाओं से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित करने और रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप योजना एवं सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत चयनित युवाओं को अनुबंध पत्रों का वितरण भी किया गया।

विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े