जबलपुर में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला एवं युवा संगम का आयोजन
जबलपुर।
शासकीय संभागीय आईटीआई जबलपुर में गुरुवार को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला एवं युवा संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर-मध्य विधायक डॉ. अभिलाष पांडे रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में युवाओं से अपील की कि वे शासकीय योजनाओं का लाभ उठाकर स्व-रोजगार स्थापित करें और रोजगार देने वाले बनें।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ‘सीखो कमाओ’ योजना के तहत युवा कौशल सीखने के साथ-साथ रोजगार भी स्थापित कर रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप और मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत अनुबंध पत्र वितरित किए गए।मेले में कुल 1800 आवेदकों का पंजीयन हुआ और उपस्थित 14 कंपनियों ने 732 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया।कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अर्पित शुक्ला, उप-संचालक रोजगार एम.एस. मरकाम, महाप्रबंधक जिला रोजगार एवं उद्योग विनीत रजक, प्लेसमेंट अधिकारी ललित डेहरिया, प्रशिक्षण अधिकारी और मेला समन्वयक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कांस्टेबल रेवती की बहादुरी से 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, हिरासत में हुई थी बाप-बेटे की हत्या
केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित