रामपुर स्थित पीडब्ल्यूडी शंकरशाह नगर कॉलोनी में मातृ शक्ति संगठन द्वारा 9 मार्च 2026 को होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और पुष्प पंखुड़ियों से होली खेलकर त्योहार की खुशियां मनाईं।

कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं का संगठन की महिला पदाधिकारियों द्वारा स्वागत और सम्मान किया गया। समारोह को सफल बनाने में संगठन की अध्यक्ष रोजी मैडम, उपाध्यक्ष मृदु सिंह, सचिव सुरेखा ठाकुर, स्वाति सोनी, रत्ना शर्मा, वर्षा पांडे, उज्जवला, पार्वती, गुड़िया, संध्या गौर, रमा और कल्पना का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम में रानू शर्मा, मंजू तिवारी और पूनम रोशन आनंद विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महिलाओं ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ होली मिलन समारोह को यादगार बनाया