ओरछा वन क्षेत्र में सागौन तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही
निवाड़ी। निवाड़ी जिले के ओरछा में वन विभाग ने सागौन तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। लाखों रुपये की सागौन की लकड़ी ले जा रही एक होंडा कार को सिंहपुरा गांव से पकड़ा गया।फारेस्ट रेंजर आदित्य पुरोहित और उनकी टीम ने कार से भारी मात्रा में लकड़ी जब्त की। कार सवार तस्कर गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए।चौंकाने वाली बात यह है कि वाहन पर नंबर प्लेट नहीं थी, उसकी जगह “ARMY” लिखा हुआ था। माना जा रहा है कि तस्कर अपनी पहचान छिपाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे थे।वन विभाग ने मौके से वाहन और लकड़ी अपने कब्जे में ले ली और फरार तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। विभाग का अनुमान है कि यह किसी संगठित लकड़ी तस्करी गिरोह का काम हो सकता है। कार और लकड़ी को काष्ठगार भेज दिया गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार