धनपुरी।
दिनांक 03 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी धनपुरी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नीलकंठ मंदिर के पीछे बरमसिया की झाड़ियों में दो व्यक्ति मवेशी (गाय/बैल) का कटान कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि एवं तत्काल कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी धनपुरी द्वारा पुलिस टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी गई।
पुलिस को देखकर दोनों आरोपी मौके से भागने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ाकर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे व झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया।पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद अंसार अंसारी पिता स्व. इब्राहिम अंसारी, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर, भुतही टोला बुढ़ार, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल (म.प्र.) बताया। आरोपी के कब्जे से दो नग नायलॉन की रस्सी, दो लोहे के धारदार नुकीले चाकू, दो मोटरसाइकिल एवं एक वीवो कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल जप्त किया गया।फरार आरोपी के संबंध में पूछताछ करने पर उसका नाम अज्जू अंसारी निवासी सिंहपुर, थाना सिंहपुर बताया गया है, जिसकी तलाश जारी है।

मामले में आरोपियों के विरुद्ध अप.क्र. 28/2026 के तहत
धारा 325, 3(5) बी.एन.एस., 4(9) मध्यप्रदेश गौवंश प्रतिषेध अधिनियम 2004, 11(1)(ठ) पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 एवं 25(1-बी) आयुध अधिनियम 1959 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
आरोपी मोहम्मद अंसार अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महोदय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धनपुरी के नेतृत्व में की गई।कार्रवाई में निरीक्षक खेमसिंह पेंद्रो, उप निरीक्षक आर.पी. प्रजापति, सउनि भूपेंद्र सिंह, दीपक तिवारी, प्र.आर. दिनेश सिंह, रामनाथ, गेंद सिंह, राजू प्रसाद, सनत कुशवाहा, आर. कोमल, परिमल एवं सतवंत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।