साल के अंत तक चंबल के जलस्तर को लेकर किसानों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
खाचरोद तहसील के ग्राम चंदोडिया सहित आसपास के गांवों के किसानों ने चंबल नदी के घटते जलस्तर को लेकर नागदा विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चंदोडिया और अटलावदा के बीच चंबल नदी पर एक बड़े स्टॉप डेम के निर्माण की मांग की है, ताकि साल भर पानी की उपलब्धता बनी रहे।किसानों का कहना है कि हर साल वर्षा ऋतु के बाद चंबल नदी का जलस्तर लगातार घटता जाता है और साल के अंतिम महीनों तक नदी लगभग खाली हो जाती है। ऐसे में किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पानी की कमी के कारण किसान अपनी फसलों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं दे पाते, जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ता है।ज्ञापन सौंपते समय किसानों ने बताया कि यदि चंबल नदी पर स्टॉप डेम का निर्माण किया जाता है, तो क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए स्थायी समाधान मिल सकेगा और जल संरक्षण भी संभव होगा। इस पर नागदा विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे इस मांग को गंभीरता से लेकर सरकार के समक्ष उठाएंगे और चंबल नदी पर बड़े स्टॉप डेम के निर्माण के लिए प्रयास करेंगे।इस मौके पर ग्राम चंदोडिया के किसान किशोर गुर्जर, रामप्रसाद गुर्जर, अमर सिंह, लाल सिंह, विकास सिंह, जितेंद्र सिंह, बने सिंह, गोविंद सिंह, हीरालाल गुर्जर, दिलीप गुर्जर, आनंद गुर्जर, दीपेंद्र गुर्जर, प्रदुम गुर्जर, विजय गुर्जर, बलदेव सिंह गुर्जर के साथ ही परमार खेड़ी से बलदेव सिंह, खजुरिया से हरि सिंह गुर्जर, सिमरोल से लखन गुर्जर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा