अब कसरावद में भी होने लगी सफेद मूसली की खेती
कसरावद में किसान सफेद मूसली की खेती कर लाखों रुपये की आमदनी कर रहे हैं। आयुर्वेद में सफेद मूसली की मांग काफी अधिक है।
किसानों को इसकी खेती से प्रति किलो 1200 से 1400 रुपये तक का भाव मिल रहा है, जिससे किसानों की आय में अच्छा इजाफा हो रहा है।किसान खरीफ सीजन में पारंपरिक फसलों के साथ-साथ सफेद मूसली की भी खेती कर रहे हैं।इससे उन्हें जोखिम कम और मुनाफा ज्यादा मिल रहा है।किसान इब्राहिम पटेल और उनके पुत्र शिक्षित किसान हैं।उन्होंने पहली बार सफेद मूसली की खेती की है।उनका कहना है कि इसमें मेहनत ज्यादा है,लेकिन मुनाफा भी अच्छा है। यदि इस बार फसल सफल रही तो वे आगे भी सफेद मूसली की खेती करेंगे।इस दौरान किसानों से पत्रकार अबरार पठान और सेवक राम चौबे ने भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार