मैहर में नए वर्ष की धूम, मां शारदा के दर्शन से श्रद्धालुओं ने की दिन की शुरुआत
मैहर। नए वर्ष के आगमन के साथ जहां देशभर में जश्न का माहौल है, वहीं धार्मिक नगरी मैहर में श्रद्धा और आस्था की विशेष धूम देखने को मिल रही है। हजारों श्रद्धालुओं ने नए साल के पहले दिन की शुरुआत मां शारदा के दर्शन कर की। 31 दिसंबर से ही मैहर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आवागमन तेज हो गया था, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्त शामिल रहे।नए वर्ष के अवसर पर मां शारदा मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। मां शारदा का भव्य और विशेष श्रृंगार किया गया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले गए। सुबह तड़के से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं और पूरा मंदिर परिसर “जय मां शारदा” के जयकारों से गूंज उठा।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनज़र मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में 300 से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।प्रशासन द्वारा होटल संचालकों और दुकानदारों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार की मनमानी, अधिक वसूली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुव्यवस्था उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।नए वर्ष के पहले दिन मां शारदा के दर्शन को लेकर मैहर में श्रद्धा, सुरक्षा और सुव्यवस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भक्तों ने मां शारदा के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की और आस्था के साथ नए साल की सकारात्मक शुरुआत की।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार