ओरछा में रामराजा सरकार मंदिर के दर्शन समय में हुआ परिवर्तन, आज से लागू नई समय-सारणी
निवाड़ी। निवाड़ी जिले की धार्मिक और पर्यटन नगरी ओरछा में वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार श्रीरामराजा सरकार मंदिर के दर्शन समय में आज से परिवर्तन कर दिया गया है। मंदिर के पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर की प्राचीन परंपरा के अनुरूप हर वर्ष मौसम के अनुसार दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया जाता है, जो आज से लागू हो गया है।पुजारी के अनुसार फाल्गुन माह से लेकर क्वार महीने की शरद पूर्णिमा तक, यानी गर्मी और बारिश के लगभग आठ माह की अवधि में भगवान रामराजा सरकार का दरबार सुबह 8 बजे बाल भोग आरती के साथ खुलेगा और दोपहर 12:30 बजे राज भोग आरती के बाद मंदिर बंद होगा। वहीं शाम के समय रात 8 बजे संध्या आरती होगी और रात 10:30 बजे सरकार शयन करेंगे।मंदिर प्रशासन ने बताया कि यह समय-सारणी मंदिर की सदियों पुरानी परंपरा का हिस्सा है, जिसका नियमित रूप से पालन किया जाता है। वहीं सर्दी के मौसम में, शरद पूर्णिमा के अगले दिन पड़वा से दर्शन समय में पुनः बदलाव किया जाता है। उस दौरान दरबार सुबह 9 बजे बाल भोग आरती के साथ खुलता है, दोपहर 1 बजे राज भोग आरती के बाद बंद होता है, जबकि शाम 7 बजे संध्या आरती और रात 9:30 बजे ब्यारी के बाद शयन होता है।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन के लिए निर्धारित समय का ध्यान रखें और मंदिर की परंपराओं का पालन करते हुए सहयोग करें, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
मासूमियत में इबादत का जज्बा, अल्वेज़ ने रखा पहला रोज़ा
राजस्थान के विनोद जाखड़ बने National Students' Union of India के राष्ट्रीय अध्यक्ष
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
क्यों रूठ गए एमपी के गवर्नर? चाय छोड़ी, बीच में ही उठे खाने से