भोपाल LNCT यूनिवर्सिटी और मुंबई Q-Team के बीच MoU से हेल्थकेयर शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
भोपाल की LNCT यूनिवर्सिटी और मुंबई की Q-Team के बीच हेल्थकेयर और शिक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण MoU साइन किया गया है। इस समझौते का मुख्य लक्ष्य प्रशिक्षण, रिसर्च और तकनीकी सहयोग को मजबूत करना है, जिससे छात्रों को आधुनिक और उद्योग आधारित शिक्षा का लाभ मिल सके।कार्यक्रम के दौरान “हेल्थकेयर में संचार की शक्ति” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन भी किया गया, जिसमें 215 छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।विशेषज्ञों ने कार्यशाला में बताया कि हेल्थकेयर सेक्टर में प्रभावी संचार मरीजों की देखभाल और पेशेवर दक्षता दोनों को बेहतर बनाता है। इस अवसर पर छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान और नए दृष्टिकोण से अवगत कराया गया, जिससे उनके कौशल विकास को बढ़ावा मिला।

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम करने की कोशिशें तेज, शांति वार्ता फिर शुरू होने के संकेत
काव्या मारन की स्माइल ने फिर जीता फैंस का दिल
देहरादून पर मां डाट काली की विशेष कृपा: पीएम मोदी का बड़ा बयान
संजू सैमसन को ICC ने मार्च का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना
पाकिस्तान में आशा भोसले के गाने प्रसारित करने पर विवाद, चैनल को नोटिस जारी