सागर/देवरी।
सागर जिले की देवरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इसी क्रम में देवरी नगर की सड़कों पर सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस फेम अंकिता लोखंडे और अभिनेता विक्की जैन ने भरी कुर्सी से प्रत्याशी नेहा अलकेश जैन के समर्थन में रोड शो किया।रोड शो के दौरान अंकिता लोखंडे और विक्की जैन खुले वाहन में सवार होकर देवरी नगर की प्रमुख सड़कों से गुजरे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर मौजूद रहे। दोनों कलाकारों ने देवरी नगर की जनता से नेहा अलकेश जैन के समर्थन में वोट देने की अपील की।अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और अभिनेता विक्की जैन ने कहा कि 19 जनवरी को मतदान होना है, ऐसे में नगर की जनता सही प्रत्याशी का चयन करे। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोग मतदान करें और नेहा अलकेश जैन के समर्थन में वोट देकर देवरी नगर के विकास को गति दें। उन्होंने कहा कि देवरी नगर फिलहाल विकास के मामले में पीछे है और सही नेतृत्व से नगर का विकास संभव है।