मथुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, आपसी सुलह से मामलों का निस्तारण
मथुरा। मथुरा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जनपद न्यायालय के तत्वावधान में शनिवार, 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से शीघ्र, सरल और सुलभ निस्तारण करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद एवं जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा विकास कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के शमनीय आपराधिक और सिविल मामलों की सुनवाई की गई। इनमें विशेष रूप से चेक बाउंस से जुड़े धारा 138 एनआई एक्ट के वाद, बैंक रिकवरी प्रकरण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम विवाद, बिजली एवं जल बिल विवाद, वैवाहिक एवं पारिवारिक मामले, भूमि अधिग्रहण, सेवा निवृत्ति उपरांत मिलने वाले परिलाभ, राजस्व वाद, स्टाम्प वाद तथा अन्य सिविल मामलों का निस्तारण किया गया।लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मामलों का समाधान कराया गया, जिससे न केवल न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ कम हुआ, बल्कि पक्षकारों का समय और धन भी बचा। कई प्रकरण ऐसे रहे, जो लंबे समय से लंबित थे और जिनका समाधान एक ही दिन में संभव हो सका।इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुरेन्द्र प्रसाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत ब्रह्मतेज चतुर्वेदी सहित अनेक न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, बैंक प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।लोक अदालत के सफल आयोजन से आमजन में न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ तथा त्वरित और सुलभ न्याय का संदेश जनसामान्य तक पहुंचा।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार