भीलवाड़ा के आसींद से बड़ी खबर, कोहरे के चलते नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा
भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे 148D पर घने कोहरे के चलते एक ट्रक चालक ने सड़क पर चल रही एक के बाद एक तीन गायों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा नेशनल हाईवे पर स्थित किड़िमाल गांव के पास हुआ, जहां सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि सामने का दृश्य साफ दिखाई नहीं दे रहा था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक अचानक सामने आई गायों को संभाल नहीं सका और तीनों गायें हादसे का शिकार हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को रोक लिया और नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।ग्रामीणों द्वारा रोड जाम किए जाने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्री वाहन, ट्रक और बसें घंटों तक जाम में फंसी रहीं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया।बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण भीलवाड़ा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से हादसों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है।पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, धीमी गति रखें और फॉग लाइट का उपयोग करें ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन