बलवाड़ा में नर्मदा गंभीर लिंक पाइपलाइन लीकेज से हड़कंप
बलवाड़ा, खरगोन। जिले के बलवाड़ा में नर्मदा गंभीर लिंक परियोजना की पाइपलाइन में अचानक लीकेज होने से हड़कंप मच गया। एयर वाल फटने के कारण करीब 80 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा उठ खड़ा हुआ और देखते ही देखते हजारों लीटर पानी नालों में बह गया।घटना के तुरंत बाद परियोजना की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मोटर पंप को बंद कर दिया। लीकेज वाले हिस्से की मरम्मत की जा रही है। बताया गया कि एयर वाल में अचानक प्रेशर बढ़ने के कारण यह हादसा हुआ।खुशकिस्मती रही कि किसी को कोई चोट या जनहानि नहीं हुई। मौके पर मौजूद टीमें अब पाइपलाइन के बाकी हिस्सों की भी जांच कर रही हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की तकनीकी गड़बड़ी से बचा जा सके।

डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक
Nitish Kumar किसके कहने पर भाजपा के करीब आए, Narendra Modi के नाम पर पहले हुए थे दूर
66 साल के हुए शिवराज सिंह चौहान, परिवार संग मनाया जन्मदिन; लिए पांच संकल्प
Muppala Lakshmana Rao उर्फ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली