नांगलवाड़ी सिंचाई परियोजना की पाइपलाइन फूटी, किसानों के खेत बने तालाब
खरगोन जिले के सेगांव विकासखंड के ग्राम जमोठी में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब नांगलवाड़ी सिंचाई परियोजना की मुख्य नहर पाइपलाइन अचानक तेज़ बहाव के साथ फट गई। घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।पाइपलाइन में पानी का दबाव इतना अधिक था कि पानी लगभग 20 फीट तक हवा में उछलने लगा। प्रत्यक्षदर्शी जीवन नीगवाल के अनुसार, अचानक हुए इस हादसे से महिलाएं और बच्चे अपनी जान बचाकर जैसे-तैसे सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। पानी के तेज बहाव में छोटे पत्थर भी उड़कर आसपास के घरों तक पहुंच गए।गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। किसान जगदीश पिता दशरथ, शंकर छोगालाल और बली प्रेमलाल के खेतों में पानी भर जाने से फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई और खेत तालाब में बदल गए। इसके अलावा पशुओं के लिए रखा गया चारा भी पानी में बह गया।गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक केदार डावर, नांगलवाड़ी सिंचाई परियोजना के प्रबंधक और तहसीलदार मौके पर पहुंचे तथा नुकसान का जायजा लिया। मौके पर मौजूद पटवारी को तुरंत पंचनामा बनाने के निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर