समाज से राष्ट्र का परिवर्तन: केशव नगर सुभद्रा बस्ती में हुआ भव्य हिंदू सम्मेलन
जबलपुर। केशव नगर स्थित सुभद्रा बस्ती में आयोजित हिंदू सम्मेलन में समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण पर विस्तार से चर्चा हुई। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती श्रद्धा मालपानी, श्री कमलेश मिश्रा और श्रीमती नूपुर देशकर उपस्थित रहीं, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में श्री प्रहलाद पटेल ने अपने विचार रखे।मुख्य वक्ता श्री प्रहलाद पटेल ने हिंदुत्व की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदू का अर्थ हिंसा और अज्ञानता को दूर करने वाला होता है। उन्होंने बताया कि ‘सिंधु’ से ‘हिंदू’ शब्द की उत्पत्ति हुई और हिंदुत्व के माध्यम से व्यक्ति हिंदू बनता है। भारत को ज्ञान की खोज में निरंतर लगे रहने वाला देश बताते हुए उन्होंने कहा कि आर्य का अर्थ श्रेष्ठ बनना है और समाज का लक्ष्य भी श्रेष्ठता की ओर बढ़ना होना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कुटुंब प्रबोधन और एक साथ रहकर समाज का विकास ही राष्ट्र परिवर्तन की दिशा में सबसे मजबूत कदम है। हिंदुत्व हमारी प्राचीन संस्कृति है, जो समाज को एक सूत्र में बांधती है।सम्मेलन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी विशेष आकर्षण बटोरा। शिव वंदना, शिव तांडव और “रघुपति रीति सदा चली आई” जैसे भक्ति गीतों पर प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में सहभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।इस अवसर पर डॉ. प्रदीप दुबे, डॉ. बी.के. पांसे, श्री जुगराज धर द्विवेदी, शांतनु देशपांडे, योगेश धांडे, आदित्य गुप्ता, मनीष शाह, प्रकाश सोनी, राहुल दुबे, प्रकाश पवार, डॉ. जोगेंद्र बेगड़, सदानंद गोडबोले, सुधांशु गुप्ता, सचिन रजक, महेश रोहरा, आनंद नेमा, सपन बेगड़, नमिता गुप्ता, प्राची दुबे, मोहन सोंसरकर, राजेंद्र दशर्थे, अमर पटेल, उज्जवल पचोरी, विशाल दत्त सहित अनेक समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रकाश पवार एवं आदित्य गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया, जबकि आभार प्रदर्शन ज्ञानेंद्र सिंह बघेल द्वारा किया गया। आयोजन को लेकर उपस्थित जनसमूह में उत्साह और सामाजिक चेतना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
टेक्नोलॉजी से सेमीकंडक्टर तक: भारत-ब्राज़ील ट्रेड डील की 5 बड़ी बातें
मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला
लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां