सार्वजनिक सड़क पर गोबर फैलने से वार्ड-7 के लोग परेशान, नगर निगम से कार्रवाई की मांग
मथुरा।
मथुरा के यमुना पार क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर-7 की कुसुम विहार कॉलोनी में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता सामने आई है। लोहावन बगीची के पीछे स्थित इस रिहायशी कॉलोनी की आरसीसी सड़क इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कुछ पशुपालक सार्वजनिक सड़क पर गोबर फैलाकर वहीं उपले बना रहे हैं, जिससे सड़क की हालत बदहाल हो गई है। सड़क पर फैले गोबर और सूखते उपलों के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्रवासियों के अनुसार, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए इस मार्ग से निकलना जोखिम भरा हो गया है। फिसलन के चलते आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है, वहीं गोबर से उठती दुर्गंध के कारण आसपास का माहौल भी खराब हो रहा है। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब गोबर कीचड़ में बदलकर सड़क पर फैल जाता है।निवासियों का यह भी आरोप है कि जब इस गंदगी को लेकर पशु मालिकों से आपत्ति जताई जाती है, तो बहस और विवाद की स्थिति बन जाती है। सार्वजनिक सड़क का इस तरह निजी उपयोग न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि इससे पूरे इलाके की स्वच्छता और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार मौखिक शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लिया जाए और सार्वजनिक सड़कों पर गोबर फैलाने व उपले बनाने पर सख्त रोक लगाई जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ जुर्माना एवं कानूनी कार्रवाई की भी मांग की जा रही है।फिलहाल, इस मामले में संबंधित पक्ष का पक्ष जानने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करेगा, ताकि कॉलोनी में स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बहाल हो सके।

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव में शोक का माहौल
Mohan Yadav ने AI समिट में की शिरकत
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
मासूमियत में इबादत का जज्बा, अल्वेज़ ने रखा पहला रोज़ा
राजस्थान के विनोद जाखड़ बने National Students' Union of India के राष्ट्रीय अध्यक्ष