महेश्वर में 'सांसद खेल महोत्सव 2025' का भव्य आगाज़
महेश्वर। युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें खेल के माध्यम से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के पुनीत लक्ष्य के साथ 'सांसद खेल महोत्सव 2025' का विकासखण्ड स्तरीय भव्य शुभारंभ शनिवार सुबह हुआ।इस शुभारंभ समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी और विधायक राजकुमार मेव ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष नंन्दा ब्रहामने, खेल मंत्री विश्वास सारंग, खेल प्रभारी लक्ष्मण काग, महेश्वर जनपद अध्यक्ष अशोक डावर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी इस अवसर पर उपस्थिति दर्ज कराई।प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम पूर्वा मंडलोई, तहसीलदार कैलाश सस्तिया, जनपद सीईओ रीना चौहान, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रामलाल चौहान, खेल ब्लॉक समन्वयक अनीता हिरवे और समस्त खंड स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में देशभक्ति और अध्यात्म का संचार हुआ। इसके बाद मां शबरी कन्या शिक्षा परिसर, महेश्वर की छात्राओं ने स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का सत्कार किया।बालिकाओं ने आदिवासी लोकगीत पर आधारित ऊर्जा से भरपूर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने स्थानीय संस्कृति की झलक पेश की और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस खेल महाकुंभ में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। समारोह में हज़ारों की संख्या में बालक और बालिकाएं उपस्थित थीं।

Saurabh Sharma निकला 51 किलो गोल्ड का असली मालिक, IT विभाग के खुलासे से मचा हड़कंप
पूर्व विधायक का विवादित बयान: होली को बताया घिनौना त्योहार, भगवान विष्णु पर भी की टिप्पणी
पुरानी रंजिश में युवक ने पेट्रोल डालकर फूंकी बाइक, इलाके में मचा हड़कंप