ब्रज तीर्थ देवालय न्यास ने राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का किया अभिनंदन
मथुरा। वृंदावन धाम में ब्रज के प्राचीन देवालयों के संगठन ब्रज तीर्थ देवालय न्यास द्वारा राज्यसभा सांसद एवं ब्रज की बेटी श्रीमती प्रियंका चतुर्वेदी के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम यूजीसी के प्रस्तावित नए नियमों के विरोध में उनके द्वारा उठाई गई आवाज के समर्थन स्वरूप आयोजित किया गया। समारोह में ब्रज क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों के सेवायत, धर्माचार्य एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के संयोजक आचार्य मृदुल कांत शास्त्री एवं न्यास के महामंत्री श्री आर.के. पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज को जाति-पाति के नाम पर बांटने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के एक बड़े वर्ग को प्रभावित करने वाली नीतियों पर कई जनप्रतिनिधि मौन हैं, लेकिन प्रियंका चतुर्वेदी ने साहसपूर्वक अपनी बात रखी है। इसी कारण न्यास द्वारा उनका अभिनंदन किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित यूजीसी नियम बिना संशोधन के लागू किए गए तो इससे समाज में विभाजन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक समरसता को बनाए रखने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर आवश्यक बदलाव की मांग करनी चाहिए।इस अवसर पर नंदगांव मंदिर के सेवायत श्री कृष्ण मुरारी गोस्वामी, बरसाना के श्री पिंटू गोस्वामी एवं दाऊजी मंदिर के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित नियमों को लेकर समाज में असंतोष बढ़ रहा है, जिस पर गंभीर और व्यापक चर्चा आवश्यक है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से समाज की भावनाओं को समझते हुए उचित कदम उठाने की अपील की।यमुना मंदिर मथुरा के सेवायत श्री पंकज चतुर्वेदी, संकीर्तन भवन के श्री विनय त्रिपाठी सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि समाज के भविष्य से जुड़े विषयों पर सभी को एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने शिक्षा और सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता देते हुए निर्णय लेने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम के अंत में विभिन्न मंदिरों के सेवायतों एवं धर्माचार्यों ने प्रियंका चतुर्वेदी के समर्थन में एकजुटता व्यक्त की और समाज से जागरूक रहने का आह्वान किया। समारोह में ब्रज क्षेत्र के अनेक धर्माचार्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

लोरमी में महिला से छेड़छाड़ केस, दो आरोपी गिरफ्तार
सिंघानिया चौक पर चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार
MCB में धान उठाव की रफ्तार तेज, 4.27 लाख क्विंटल का सफल परिवहन
रायपुर में फरार आरोपी की सक्रियता से हड़कंप, वीडियो वायरल
लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा रद्द, LDA ने रद्द किया मैदान आवंटन
आज से शुरू CGBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा, कड़े सुरक्षा इंतज़ाम