भीलवाड़ा में नवजात शिशु की दर्दनाक मृत्यु, मां ने सड़क किनारे छोड़ दिया
भीलवाड़ा। जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र में नानोदिया ग्राम में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी। एक निर्दयी मां ने नवजात शिशु को सड़क के किनारे झाड़ियों में छोड़ दिया, जिसे बाद में जानवरों ने नोच लिया।घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पुलिस टीम और 108 एंबुलेंस के पायलट प्रभु प्रजापत एवं मेल नर्स गिरिराज पायक पहुंचे। नवजात शिशु का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनेड़ा ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अभी तक नवजात की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी मां की खोजबीन में जुटी है।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा