मांट प्रैक्टिशनर एडवोकेट्स बार एसोसिएशन मांट का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार 22 जनवरी 2026 को तहसील सभागार, मांट में गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विधि, न्याय तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी मांट श्रीमती रितु सिरोही द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात ग्रामीण न्यायालय मांट के न्यायाधिकारी श्री उत्कर्ष सिंह ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण करने वालों में नीतिपाल सिंह ने अध्यक्ष पद, मथुरेश नारायण ने उपाध्यक्ष पद, अरुण कुमार रावत उर्फ चौबे ने सचिव पद, महेश कुमार ने संयुक्त सचिव पद, खरग सिंह ने ऑडिटर पद तथा रोचक चौधरी ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। इसके साथ ही मीडिया प्रभारी हरीश जायस एवं राकेश उर्फ रिक्की जायस ने भी अपने-अपने दायित्वों की शपथ ग्रहण की।मुख्य निर्वाचन अधिकारी कन्हैया लाल अग्रवाल एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सारस्वत द्वारा निर्वाचन से संबंधित समस्त वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण कराई गईं।समारोह को संबोधित करते हुए ग्रामीण न्यायाधिकारी उत्कर्ष सिंह, एसडीएम मांट श्रीमती रितु सिरोही तथा तहसीलदार ब्रजेश कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि एक सशक्त एवं सक्रिय बार एसोसिएशन न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा बार के वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्यों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता मथुरेश शर्मा, कन्हैया लाल उपाध्याय, सुरेश चंद शर्मा, चंद्र मोहन सारस्वत, राजेंद्र कुमार, वीरेंद्र पाल सिंह, हरिओम शर्मा, हरे कृष्ण अग्रवाल, संदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।