विधायक डॉ. अलीलाल पांडे ने शीतकालीन सत्र में उठाए विकास
बलपुर उत्तर–मध्य विधानसभा से विधायक डॉ. अलीलाल पांडे ने 1 से 5 दिसंबर 2025 तक चले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में क्षेत्र के विकास और जनसरोकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया। उनका फोकस मुख्य रूप से युवाओं के कौशल विकास, बच्चों की डिजिटल आदतों, सड़क–पानी जैसी आधारभूत सुविधाओं और शहर की अवसंरचना पर रहा।
युवाओं के कौशल विकास और रोजगार पर सवाल
डॉ. पांडे ने PMKVY योजना की धीमी प्रगति पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि जबलपुर में 34,780 युवाओं के प्रशिक्षण के लक्ष्य में से केवल 6,697 युवाओं को ही रोजगार या स्वरोजगार मिला है। उन्होंने वर्ष 2025–26 के लिए जिले को मिले केवल 220 युवाओं के प्रशिक्षण लक्ष्य को बेहद अपर्याप्त बताया और इसे बढ़ाने की मांग की।
बच्चों में स्मार्टफोन की लत पर गंभीर चिंता
सत्र में बच्चों के स्वास्थ्य पर डिजिटल प्रभाव को लेकर भी उन्होंने गंभीर चिंता व्यक्त की।
-
AIIMS रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि मायोपिया (निकट दृष्टिदोष) से पीड़ित बच्चों का प्रतिशत 2001 में 7% था, जो 2021 में बढ़कर 21% हो गया है।
-
देश के 10–14 वर्ष आयु वर्ग के 83% बच्चे मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं, जो भविष्य में आंखों की रोशनी और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है।
उन्होंने डिजिटल डी-एडिक्शन कार्यक्रम, अभिभावक जागरूकता अभियान और स्कूलों में नियमित नेत्र परीक्षण की मांग की।
सड़क, पानी और अवसंरचना विकास को मिले करोड़ों रुपये
डॉ. पांडे ने क्षेत्र में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि—
-
52 करोड़ रुपये से सड़क और नाली निर्माण
-
70 करोड़ की लागत से पानी के टैंक निर्माण
-
234 करोड़ से रोपवे परियोजना
-
3 करोड़ से नए गार्डन
का विकास कार्य तेज़ी से प्रगति पर है।
उन्होंने यह भी बताया कि संजीवनी नगर फ्लाईओवर तेजी से बन रहा है, जबकि 431 करोड़ की लागत से ITI भवन और नई कृषि उपज मंडी का निर्माण क्षेत्र की शिक्षा और व्यापार व्यवस्था को नई मजबूती देगा।
ई–रिक्शा, खेल सुविधाएँ, पर्यावरण और ट्रैफिक पर भी चर्चा
विधायक ने शहर की अन्य मूलभूत समस्याओं और सुविधाओं पर भी विस्तृत चर्चा की, जिनमें—
-
ई-रिक्शा व्यवस्था को सुदृढ़ करना
-
नई खेल सुविधाएँ विकसित करना
-
शहर की तकनीकी शिक्षा को आधुनिक उपकरणों से लैस करना
-
बढ़ते ट्रैफिक दबाव का समाधान
-
पर्यावरण संरक्षण
-
खाद्य सुरक्षा मानकों की निगरानी
-
संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण
-
नागरिक सेवाओं की गति और पारदर्शिता

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव