रोहिणी में BSF जवान की नाबालिग बेटी का अपहरण
दिल्ली। के रोहिणी में एक गंभीर वारदात सामने आई। जहां बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी बीएसएफ के एक जवान की 12 साल की बेटी को कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। घटना आवासीय सोसाइटी के बाहर हुई है। अधिकारियों ने बताया कि लड़की गुरुवार सुबह स्कूल के लिए निकली थी। वह स्कूल से घर लौट रही थी। तभी वह रोहिणी के सेक्टर 28 स्थित अपनी आवासीय सोसाइटी के गेट के बाहर से गायब हो गई। परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि लड़की घर लौट रही थी। सोसाइटी के गेट के ठीक बाहर से वह अचानक लापता हो गई। पुलिस टीमें लड़की की तलाश में जुट गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

'वोट चोरी' के मुद्दे पर राहुल गांधी का केंद्र पर वार, जन आंदोलन का किया आह्वान
60 हजार ग्राम प्रहरियों के खाते में बढ़कर आएगा मानदेय, मासिक भुगतान में होगा इजाफा
दिल्ली- एनसीआर में आंधी-बारिश ने बदला मौसम यूपी से लेकर हिमाचल तक बरसेंगे मेघ
राजस्थान में पूर्व विधायक की हत्या, अतर सिंह भड़ाना पर जानलेवा हमले का मामला