टीकमगढ़ में स्कूल छात्र के साथ नकाबपोश युवकों की मारपीट, वीडियो वायरल
टीकमगढ़ शहर के शासकीय एक्सीलेंस स्कूल के पास एक छात्र के साथ नकाबपोश युवकों द्वारा की गई मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी युवक चेहरे पर तौलिया बांधे हुए नजर आ रहे हैं, जबकि पीड़ित छात्र स्कूल ड्रेस में बैग लिए दिखाई दे रहा है। वीडियो में नकाबपोश युवक छात्र के साथ मारपीट करते हुए नजर आते हैं और बाद में दोपहिया वाहनों से मौके से फरार हो जाते हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र के साथ मारपीट किस कारण से की गई। पुलिस का कहना है कि अब तक पीड़ित छात्र या उसके परिजनों द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी

गरुड़ पुराण में वर्णित कर्मों का फल, यमलोक में देना पड़ता है हिसाब
ऐसा भोजन बना सकता है जीवन में कलह, शास्त्रों में बताए गए नियम जरूर जानें
कलावा उतारने के बाद ये गलती भारी पड़ सकती है, भूलकर भी न करें ये काम
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार