मथुरा की इफको बाजार मंडी में 20 जनवरी 2026 को सहकारी व्यापार मॉडल और कृषि एवं ग्रामीण विकास पर अंतरराष्ट्रीय अध्ययन भ्रमण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नेपाल से 9 और भारत से 7 डेलीगेट्स शामिल हुए। एफएमडीआई के वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. जीवन राम खोजा, इफको उप क्षेत्र प्रबंधक सतवीर सिंह, बाजार प्रभारी राहुल मिश्रा, एमडी कुलदीप चतुर्वेदी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सतवीर सिंह ने डेलीगेट्स का स्वागत करते हुए इफको की कार्यप्रणाली, किसान हितैषी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी। डॉ. जीवन राम खोजा ने नैनो यूरिया प्लस और नैनो डीएपी जैसे उन्नत उर्वरकों के उपयोग और उनके लाभों पर प्रकाश डाला, जिससे किसानों की लागत कम होती है, फसल उत्पादन बढ़ता है और मिट्टी व पर्यावरण का संरक्षण होता है। डेलीगेट्स ने मंडी की व्यवस्थाओं, उत्पादों की उपलब्धता, वितरण प्रणाली और किसान सेवा केंद्रों का भी अवलोकन किया।