कसरावद में किसान मजदूर संघ का प्रदर्शन, चार मांगों को लेकर मंडी गेट पर ताला
कसरावद में भारतीय किसान मजदूर संघ ने किसानों से जुड़ी चार प्रमुख मांगों को लेकर मंडी परिषद के गेट पर ताला लगाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। संगठन का आरोप है कि सीसीआई (CCI) की स्लॉट बुकिंग के नाम पर किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जिसे तुरंत बंद किया जाए।भारतीय किसान मजदूर संघ की दूसरी प्रमुख मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा किसानों को दिन में 10 घंटे विद्युत आपूर्ति देने की घोषणा को लागू करने की है। संगठन का कहना है कि घोषणा के बावजूद किसानों को अब तक 10 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है।इसके साथ ही संगठन ने खलघाट में हुए शांतिपूर्ण आंदोलन का मुद्दा भी उठाया। किसान संघ का आरोप है कि उस दौरान कलेक्टर द्वारा किसी भी किसान पर प्रकरण दर्ज नहीं करने का आश्वासन दिया गया था, जिसकी रिकॉर्डेड बाइट उनके पास मौजूद है। इसके बावजूद 17 किसानों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं और 717 अज्ञात किसानों को भी प्रकरण में शामिल किया गया है। संघ ने सभी मामलों को तत्काल वापस लेने की मांग की।इन मांगों को लेकर किसानों ने मंडी परिषद के गेट पर ताला लगाया। बाद में तहसीलदार कैलाश डाबर मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद संगठन ने ज्ञापन सौंपते हुए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

बसपा का ‘लखनऊ चलो’ अभियान, 15 मार्च को कांशीराम जयंती पर होगी बड़ी रैली
एक हफ्ते में कितनी हुई 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई? जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल
प्रदेश में थमी पछुआ हवाएं, अब बढ़ेगी गर्मी; बुंदेलखंड में पारा 35 के पार
सहारा समूह पर शिकंजा कसता जा रहा, ED छापे में चौंकाने वाले खुलासे
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए काबिल नेताओं को मिलेगा मौका, प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा संकेत