मध्यप्रदेश में नक्सलवाद पर बड़ी कार्रवाई—मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नक्सलवाद के सफाये की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। बालाघाट में 10 नक्सलवादियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जिनमें 4 महिला नक्सलवादी भी शामिल हैं।
आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस के सामने भारी मात्रा में हथियार भी जमा किए, जिनमें—
-
AK-47 राइफल : 02
-
INSAS राइफल : 02
-
SLR : 01
-
SSR : 02
-
BGL सेल : 07
-
वॉकी-टॉकी : 04
इस कार्रवाई को प्रदेश में नक्सल गतिविधियों पर कड़े प्रहार के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना