ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ट्रक गोलचक्कर में घुसा
ग्रेटर नोएडा|ग्रेटर नोएडा के डेल्टा–1 गोलचक्कर के पास एक कोहरे के कारण कम दृश्यता के चलते एक ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक गोलचक्कर की रेलिंग तोड़ते हुए अंदर घुस गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि या चोट की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात को इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था। सड़कों पर दृश्यता बेहद कम थी। ट्रक तेज गति में होने के कारण समय रहते ब्रेक नहीं लग पाया और वह सीधे डेल्टा–1 गोलचक्कर से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बालू से लदे दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हाइड्रा की मदद से सड़क से हटवाया गया। जिससे मार्ग को पूरी तरह से खाली कराया जा सका। हादसे के दौरान किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है।

राशिफल 25 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ
प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशन में नवीन वक़्फ़ अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से म.प्र. वक़्फ़ बोर्ड को मिली कानूनी और प्रशासनिक मजबूती
हाइवे पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा का किया औचक परीक्षण
मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन