अमिलिया नॉर्थ कोयला खदान कर्मचारी ट्रेड यूनियन कांग्रेस मझौली की आमसभा संपन्न
सिंगरौली। अमिलिया नॉर्थ कोयला खदान कर्मचारी ट्रेड यूनियन कांग्रेस मझौली, जिला सिंगरौली की आमसभा दिनांक 23 जनवरी 2026 को मझौली स्थित संगठन कार्यालय प्रांगण के समक्ष संपन्न हुई। आमसभा का आयोजन यूनियन के महामंत्री नरेंद्र मिश्रा द्वारा पूर्व में जारी सूचना के अनुसार किया गया, जिसमें जेपी अमिलिया नॉर्थ कोल माइंस मझौली में कार्यरत सैकड़ों श्रमिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।सभा के मुख्य अतिथि संगठन के संरक्षक देवेंद्र कुमार पाठक उर्फ दरोगा पाठक रहे, जबकि अध्यक्षता विद्यासागर बैस ने की। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नरेंद्र प्रसाद मिश्र द्वारा किया गया।महामंत्री नरेंद्र प्रसाद मिश्र ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि वर्ष 2025 में संगठन के कुल 310 सदस्य रहे, जबकि वर्ष 2026 के लिए भी नए सदस्य एवं पदाधिकारी बनाए गए हैं। उन्होंने संगठन की वार्षिक आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित श्रमिकों द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही माननीय न्यायालय में लंबित मामलों की जानकारी भी श्रमिकों को दी गई।मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार पाठक ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया और लंबित केंद्रीय वेतनमान दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर एवं औद्योगिक खंडपीठ रीवा में श्रमिकों से संबंधित चल रहे प्रकरणों की भी जानकारी दी।सभा को संबोधित करते हुए संगठन अध्यक्ष विद्यासागर बैस ने सभी श्रमिकों और पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने हेतु एकजुट रहने का आह्वान किया। इस दौरान भारत सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों को निरस्त कर चार नए कानून लागू किए जाने की जानकारी दी गई।महामंत्री नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि 12 फरवरी 2026 को देशभर की सभी ट्रेड यूनियनें (बीएमएस को छोड़कर) काले कानूनों के विरोध में एक दिवसीय आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन करेंगी, जिसमें सभी श्रमिकों ने सहभागिता का निर्णय लिया।इसके साथ ही प्रबंधन और संगठन के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाकर हर माह बैठक आयोजित कर समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया गया।बैठक में प्रमुख रूप से देवेंद्र कुमार पाठक, विद्यासागर बैस, लाल कुमार बैस, रामदरश बैस, नरेंद्र प्रसाद मिश्र, लवलेश बैस, सुरेंद्र कुमार बैस, जयप्रकाश बैस, शिवनारायण बैस, तुलसीदास तिवारी, अशोक कुमार, श्याम बिहारी बैस, सुनील कुमार बैस, राजकुमार बैस, रामदिनेश बैस, इंद्रजीत कुमार बैस सहित बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।अंत में महामंत्री नरेंद्र प्रसाद मिश्र ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभा के समापन की घोषणा की।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं