वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के सत्संग में शामिल हुए विराट–अनुष्का
मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार सुबह आध्यात्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। दोनों ने यहां प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम में आयोजित सत्संग में भाग लिया। सुबह करीब 6 बजे विराट और अनुष्का आश्रम पहुंचे और लगभग एक घंटे तक शांतिपूर्वक सत्संग सुना।सत्संग के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अन्य श्रद्धालुओं के साथ हाथ जोड़कर बैठे नजर आए। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों ने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी बेटी वामिका उनके साथ मौजूद नहीं थी।जानकारी के अनुसार, विराट और अनुष्का मंगलवार रात दिल्ली से कार द्वारा वृंदावन पहुंचे थे। एक होटल में रात्रि विश्राम के बाद वे सुबह दूसरी गाड़ी से आश्रम पहुंचे। आश्रम से जुड़े लोगों ने बताया कि दोनों तय समय से पहले ही पहुंच गए थे और आम भक्तों की तरह सत्संग में शामिल हुए।सत्संग समाप्त होने के बाद लौटते समय उनकी गाड़ी केली कुंज आश्रम के बाहर जाम में फंस गई। विराट कोहली की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए स्थिति अव्यवस्थित हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप कर करीब 15 मिनट में यातायात सुचारु कराया, जिसके बाद उनकी गाड़ी दिल्ली की ओर रवाना हुई।सत्संग के दौरान प्रेमानंद महाराज ने दीक्षा और पूर्ण शरणागति का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि दीक्षा, पूर्ण शरणागति की पहली सीढ़ी है और सच्चा भक्त अपना संपूर्ण विश्वास राधा रानी की कृपा पर रखता है। महाराज ने अर्जुन का उदाहरण देते हुए कहा कि पूर्ण शरणागत भक्त का जीवन स्वयं भगवान संभालते हैं।सत्संग के अंत में अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज से कहा, “हम आपके हैं और आप हमारे।” इस पर महाराज ने मुस्कुराते हुए कहा कि हम सभी श्रीजी के हैं और हमें आनंदपूर्वक भगवान के आश्रित रहकर अपने कर्मों को सेवा भाव से करना चाहिए।

भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
मोटर साइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, पुलिस ने 13 बाइक की जब्त
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
सिरोही में बड़ी कार्रवाई, ईनामी डोडा पोस्त सप्लायर गैंग पकड़ा गया
खाचरोद–नागदा विधानसभा क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन
अस्पताल की मांग को लेकर कांग्रेस का वॉकआउट