फिल्मी सेलेब्रिटी जैकलीन फर्नांडिस ने उज्जैन में बाबा महाकाल के सपरिवार किए दर्शन
फिल्मी सेलेब्रिटी जैकलीन फर्नांडिस ने आज उज्जैन पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के सपरिवार दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल से अपने परिवार सहित सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।हिंदी फिल्मों की स्टार अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस इंदौर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने उज्जैन पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए। मंदिर में पुजारी यश गुरु ने पूजन विधि संपन्न कराई और दुपट्टा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। दर्शन के दौरान जैकलीन ने अपने मन की कामना बाबा महाकाल के चरणों में अर्पित की।मंदिर आगमन से लेकर दर्शन के बाद प्रस्थान तक जैकलीन फर्नांडिस ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। वहीं, उन्हें एक झलक देखने के लिए मंदिर परिसर में प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

राशिफल 25 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ
प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशन में नवीन वक़्फ़ अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से म.प्र. वक़्फ़ बोर्ड को मिली कानूनी और प्रशासनिक मजबूती
हाइवे पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा का किया औचक परीक्षण
मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन