मथुरा में बढ़ती सर्दी के बीच श्रीनाथजी को ओढ़ाई गई उदयरजाई, महादेव मंदिर भजन-कीर्तन से गूंजा
मथुरा। शरद ऋतु की बढ़ती ठंड के बीच भगवान श्रीनाथजी को सर्दी से बचाने की परंपरा निभाते हुए गुरुवार को विशेष श्रद्धा के साथ उदय रजाई ओढ़ाई गई। श्री वैदिक कृष्णार्पण संस्थान (रजि.) मथुरा द्वारा रामलीला मैदान स्थित महादेव मंदिर परिसर में छप्पन भोग महोत्सव और भजन-कीर्तन कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। सुबह से ही पूरा परिसर भक्ति और उत्साह से सरोबर रहा।गुरुवार सुबह 10 बजे शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद ठाकुर श्रीनाथजी का विशेष श्रृंगार किया गया। भारी संख्या में मौजूद भक्तों ने मधुर भजन-कीर्तन के माध्यम से ठाकुर जी को रिझाया। जैसे ही ‘ठंड बढ़ी श्रीनाथजी, रजाई धरो जल्दी…’ जैसे भजन गूंजे, उसी समय परंपरा के अनुसार ठाकुर जी को उदय रजाई ओढ़ाई गई। आयोजकों ने बताया कि शरद ऋतु आते ही हर वर्ष यह परंपरा निभाई जाती है।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से यह धार्मिक आयोजन निरंतर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में ठाकुर जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, सूखे मेवे और पारंपरिक व्यंजन शामिल थे। भोग के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम शाम 4 बजे तक भक्तिमय वातावरण में चलता रहा।संस्थान के संचालकों ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए शरद ऋतु में 40 दिनों तक ठाकुर जी को विशेष रूप से रजाई ओढ़ाई जाती है। मान्यता है कि इस दौरान भगवान की सेवा, श्रृंगार और भोग लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।भजन-कीर्तन में महिलाओं, युवा और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्री वैदिक कृष्णार्पण संस्थान का यह वार्षिक धर्मोत्सव आस्था, सेवा और भारतीय परंपरा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता है।

गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार
11 साल के मासूम की निर्मम हत्या, नीले ड्रम में मिला शव
भोपाल में लेंसकार्ट विवाद गरमाया, ड्रेस कोड के विरोध में तिलक-कलावा कार्यक्रम
टीकमगढ़ में बड़ा हादसा: सागर रोड पर पलटी बस, 15 यात्री घायल
सप्लाई चेन मजबूत: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में नहीं होगी पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी।